दशहरा बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीकः राकेश पठानिया

Dussehra symbolizes the victory of good over evil and truth over falsehood: Rakesh Pathania
दशहरा बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीकः राकेश पठानिया

नूरपुरः- दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कल दशहरा कमेटी को एक लाख रुपए देने की घोषणा वन, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया ने की। कल नूरपुर में राजा साहिब दशहरा व रामलीला कमेटी द्वारा भव्य रूप में आयोजित किया गया।

राकेश पठानिया ने दशहरा पर्व में बतौर मुख्यातिथि शिरकत भी की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे प्राचीन मूल्यों एवं संस्कृति को भावी पीढ़ी के लिए सहेजकर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से, बुजुर्गों से विरासत में मिली अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखने की अपील की।

यह खबर पढ़ेंः- मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए दी सैकड़ों बसें, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानीःगौरव शर्मा

वन मंत्री ने दशहरा कमेटी को भव्य आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। दशहरा कमेटी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, एसडीएम अनिल भारद्वाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व अध्यक्षा कृष्णा व भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संवाददाताः- विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।