कांगड़ा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

हिमाचल की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। अब कांगड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिनकी 3.4 मापी गई है। शुक्रवार दोपहर को यह झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नही है।

शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, धर्मशाला में शुक्रवार दोपहर को 12 बजकर 59 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र चकनाथ भागसूनाग में जमीन से 10 किमी नीचे था।

भूकंप को लेकर हिमाचल का चंबा, मंडी और शिमला सबसे संवेदनशील माने जाते हैं। ये जोन चार और पांच में शामिल है।कांगड़ा में 1905 में बड़ा भूकंप आया था। दावा किया जाता है कि इस दौरान 20 हजार लोगों की जान गई थी।