माइनस 15 डिग्री तापमान भी नहीं रोक पाया खिलाड़ियों का हौंसला, आइस हॉकी में बहा रहे बहा रहे पसीना

Even minus 15 degree temperature could not stop the spirits of the players, sweating in ice hockey
डोगरा रेजिमेंट के खिलाड़ी आइस हाकी में कर रहे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
उज्जवल हिमाचल। लाहौल-स्पीति

स्पीति के लांगचा और शेगो में हो रही नेशनल आइस हॉकी प्रतियोगिता में डोगरा रेजिमेंट के जवान माइनस 15 डिग्री तापमान की हाडकंपाती ठंड के बीच पसीना बहा रहे हैं। डोगरा रेजिमेंट के यह खिलाड़ी आइस हाकी में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं स्पीति के युवा में भी इस खेल को लेकर भारी उत्साह है।

टीम के कोच अमित वेलवाल डोगरा रेजिमेंट के खिलाड़ियों के साथ स्पीति के बच्चों को भी आइस हॉकी के गुर सीखा रहे हैं। अमित आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य हैं। जिला युवा संयोजक सकालजंग दोरजे ने बताया कि स्पीति में आइस हाकी के खेलों को बढ़ावा देने में स्पीति प्रशासन का विशेष सहयोग कर रहा है।

यह भी पढ़ें : कुल्लू के युवकों से बिलासपुर में बड़ी मात्रा में चरस बरामद

स्पीति के लांगचा में आइस हॉकी एसोसिएशन लाहौल-स्पीति के साथ स्पीति प्रशासन ने आइस हॉकी रिंक तैयार किया है। जबकि शेगो में प्राकृतिक रिंक है। आइस हॉकी में स्पीति ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। उपमंडलाधिकारी काजा के समीप लान टेनिस ग्रांउड में पांच दिन में आइस हॉकी के लिए मैदान तैयार हो जाएगा।

संवाददाता : ब्यूरो लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।