नालागढ़ में भयानक अग्निकांड…! 3 वर्षीय मासूम की गई जान

उज्ज्वल हिमाचल। नालागढ़
नालागढ़ के दभोटा गांव में आधी रात को एक मकान में आग लग गयी। घर में माता पिता के साथ सो रहा 3 वर्षीय बालक आग में जिन्दा जल गया। उसके पिता को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि मां को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दभोटा गांव में रहने वाले सतनाम सिंह अपनी पत्नी पूजा और 3 वर्षीय बेटे के साथ सो रहे थे। बाहर के दूसरे कमरे में परिवार के अन्य सदस्य सोए हुए थे।अचानक एक धमाके के साथ कमरे में आग लग गयी। यह घटना रात तकरीबन साढ़े 11 बजे की है।

आग देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गयी। घर में सो रहे सतनाम सिंह जब तक कुछ समझ पाते आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया और सतनाम सिंह, उनकी पत्नी पूजा और तीन वर्षीय बेटा वेहान आग में ही फंस गए।

संवाददाताः सुरेंद्र सिंह सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें