पूर्व विधायक संजय चौधरी ने चकबन समीरपुर में किया पौधारोपण

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कोरोना महामारी में आक्सीजन संकट के बाद सभी को पर्यावारण सरंक्षण का महत्व समझ में आ गया है। लोगों ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश में भी राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आगाज हो गया है। इस कड़ी के तहत कांगड़ा के पूर्व विधायक संजय चौधरी ने चकबन समीरपुर में पौधारोपण अभियान में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधान सुभाष चंद, उपप्रधान अविनाश गोल्डी व पंचायत के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।