कांग्रेस ने हमेशा किया दलितों का शोषणः लाल सिंह आर्य

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। सोलन

हिमाचल में 2 दिनों तक अनुसूचित जाति की हो रही बैठक की अध्यक्षता करने के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य आज कसौली पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से बैठक लेने के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के 72 वर्ष बाद जो हक्क पीएम मोदी ने दलितों को दिलवाएं है तो कांग्रेस 52 वर्षों तक देश में राज करने के बाद भी नहीं दिलवा पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही दलित वर्ग का अपमान किया है और उनका शोषण किया है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मोदी जी ने दलित वर्ग के लोगो को अपनी केबिनेट में मंत्री बना कर दलित वर्ग का सम्मान किया है।

उन्होंने कहा कि जो सपने देश के लिए भीमराव अंबेडकर जी ने दीनदयाल उपाध्याय जी ने और महात्मा गांधी जी ने देखे थे उन सपनों को आजादी के 72 वर्षों बाद पीएम मोदी ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीबी हटाओ के नारे लगाती रही लेकिन मोदी जी ने वह करके दिखाया है। लाल सिंह आर्य ने कहा कि पूरे देश में उज्जवाला योजना के तहत 8.50 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन बांटे गए एदेशभर में पक्के घर गरीबों के लिए बनाए गए। देशभर में 10 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गयाए वहीं जनधन खाते भी लोगों के लिए खोले गए। उन्न्होंने कहा कि कांग्रेस को देश का विकास करने के लिए देश की जनता ने 57 साल दिए लेकिन भाजपा ने 7 सालों में यह कर दिखाया।

कांग्रेस हमेशा से ही बाबा साहब अंबेडकर की भी विरोधी रही और दलित वर्गों के लोगों की भी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का जितना अपमान कांग्रेस ने किया है वह किसी ने नहीं किया होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बेहतरीन कार्य लोगों के लिए कर रही है, उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश में कोरोना संकटकाल में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2 दिनों तक होने वाली इस बैठक में रणनीति बनाकर कार्यकर्ताओं को ये संदेश दिया जाएगा कि सत्ता और राजनीति चलती रहेगी लेकिन लोगों का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों दलितों का सम्मान करते हैं लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों का अपमान किया है।

जिस तरह से राजस्थान में दलित वर्गों पर जुल्म हुए उस दौरान सभी दल मौन रहेएउसी तरह से बंगाल में भी इसी तरह से दलितों पर जुल्म होते रहे लेकिन कांग्रेस दलितो को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा से ही दलितों के साथ खड़ी रही है और उनके विकास के लिए कार्य करती आई है।