- Advertisement -spot_img
6.3 C
Shimla
Saturday, April 1, 2023

शरण कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

Must read

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) की डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिममें कॉलेज प्राचार्या ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। फ्रेशर पार्टी में छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था।

छात्राओं ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा के साथ कॉलेज स्टॉफ ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इसमें उन्होंने एकल नृत्य, एकल गान, समूह गान, समूह नृत्य तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर काफी समां बांधा।

यह भी पढ़ेंः तैनु किथे बिठावां शेरावालिए ने यूट्यूब पर पार किया एक मिलियन का आंकड़ा

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रेम्प वाक किया तथा उन्हें कई तरह के टाइटल से नवाजा गया। तत्पश्चात् छात्राओं ने अपना-अपना हुनर प्रस्तुत किया। मॉडलिंग में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया। मिस ब्यूटी, मिस पर्सनेल्टी और मिस फ्रेशर चुनी गईं। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल अंशुल व सविता रहे।

जिन्होंने मिस फेयरवेल, मिस ब्यूटी और मिस पर्सनेलिटी को चुना। अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना की तथा साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने छात्राओं को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी भावी अध्यापक हो इसलिए आपको अपने भीतर अभी विद्यार्थी जीवन से ही अध्यापक वाले गुणों का विकास करना होगा ताकि आप एक श्रेष्ठ अध्यापक बन सको। साथ ही उन्होंने छात्राओं को उनकी जिम्मेदारियों से भी अवगत करवाया।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: