नूरपुर: हिमाचल मानवाधिकार लोक बॉडी के प्रदेश अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से संगठन महामंत्री राजेश पठानिया ने अजय महाजन को अपना समर्थन देकर फोरलेन पीडितो की समस्यो को लेकर नूरपुर हल्के मे आज कांगेस कैंडीडेट अजय महाजन के हक में डोर टू डोर मतदाताओं को रिझाने का अभियान आरम्भ किया।
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में बीते कल एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ था। जिसमें हिमाचल मानवाधिकार लोक बॉडी के प्रदेश अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से संगठन महामंत्री राजेश पठानियां ने आप को अलविदा कह्ते हुए नूरपुर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय महाजन के समर्थन दिया।
पठानिया ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। भाजपा पर क्षेत्र की जनता की भारी अनदेखी का आरोप लगाते हुए पठानिया ने कहा कि पांच साल तक क्षेत्र की जनता विभिन्न समस्याओं से लड़ती रही। फोरलेन प्रभावित अपने हकों की रक्षा के लिए लगातार न्याय की गुहार लगाते रहे।
लेकिन भाजपा सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। आज भाजपा कैंडीडेट निक्का लोगों से राकेश पठानियां को बड़ा भाई बताकर वोट की हमदर्दी जता रहे है। लेकिन निक्का यह बताएं कि पांच साल उन्होने फोरलेन पीडितों की आवाज पठानिया के साथ नहीं उठाई।
यह भी पढ़ें : रजत ठाकुर और वंदना गुलेरिया के बीच चल रहा राजनीतिक विवाद भैया दूज के दिन सुलझा
भाजपा सरकार ने अनदेखी की थी उस पर निक्का पीडितो को बताएं उस समय क्यों चुप रहे। जो आरोप राकेश पठानिया परिवार पर उन्होने भष्टाचार के लगाऐ थे। आज कैसे बडे भाई राकेश पठानिया बन गए। लोगों की जमीनों को हडपने वाले ऐसे भाजपाई जब जनता के पास आए इसका जबाव अवश्य मांगे।
ऐसा आह्यवान पठानिया ने पीडित किसानों से किया। नूरपुर हल्के के लोगो को पता है कि चक्की दरिया मेे पंजाब से सटे हिमाचल मे कितने गरीब किसानो की भूमि को हल्के के मशूहर खनन माफिया ने लूटा है। जिस कारण इनकी उपजाउ भूमि बंजर हो गयी। हल्के के किसानों ने भाजपा सरकार में अनेकों बार इस विषय मे मांग नूरपुर प्रशासन से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
सिंचाई व पेय जल योजनाओं पर अवैध खनन का असर इतना नही पडा। चक्की दरिया पर रेलवे व एन एआई का पुल खनन के कारण टूट गया। जिस से आम जनता दोनों पुल बन्द होने से परेशान है। केन्दीय सरकार व राज्य सरकार अभी तक जनहित मे लोगों की समस्या का हल नहीं कर सकी।
फिर भाजपा को नूरपुर में वोट किसलिए। आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए राजेश पठनिया ने पार्टी का साथ छोड़ने का कारण आम आदमी पार्टी की नीतियों और नीयत में कमी को बताया। प्रदेश की जनता का भाजपा से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है।
इस बार जनता के सहयोग से भाजपा का सत्ता से तख्तापलट होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर अजय महाजन ने राजेश पठानिया का कांग्रेस को समर्थन देने पर उनका धन्यवाद किया।