जल्द आ रहा है प्रिंस का पिटारा शो

Aaraha's Prince's
Aaraha's Prince's

कमल किशोर। डाडासीबा

हास्य कलाकारी के जगत में एक अलग पहचान बनाए कॉमेडियन प्रिंस गर्ग जल्द ही अपने नए शो प्रिंस का पिटारा लेकर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस शो में दर्शक विभिन्न सितारों से रूबरू हो पाएंगे। उसके अलावा इस शो के माध्यम से सभी दर्शक खूब ठहाके लगाएंगे साथ ही आपको बता दें प्रसिद्ध हास्यकलाकार प्रिंस गर्ग अपने साथी कलाकारों के साथ इस शो में हंसी के ठहाके लगाते हुए दिखेंगें।

हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग ने जानकरी देते हुए बताया कि वह प्रिंस के पिटारा शो में सितारों के साथ होस्ट करते हुए देखेंगे, जिसमें दर्शकों को हिमाचल के ही नहीं बल्कि पंजाब के वह सितारे देखने को मिलेंगे, जिन्हें लोग पसंद करते हैं। हास्यकलाकर गर्ग ने बताया कि इस शो में देश की मातृभाषा हिंदी एवं पहाड़ी बोली का प्रयोग किया जाएगा। इस शो को अलग रूप से प्रदर्शित करने की कोशिश की गई है। वहीं उक्त शो को दर्शक यूट्यूब पेज पीजी 9 प्रोडक्शन (PG9 PRODUCTION) पर देख सकेंगें साथ ही उक्त शो का प्रोमो भी लांच कर दिया गया है। कॉमेडियन प्रिंस गर्ग के फेन अनूप, हर्ष, विशाल, शीनम, बन्दना, अजय इत्यादि ने बताया की प्रिंस का पिटारा शो का सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं साथ ही प्रिंस गर्ग के शो के लिए शुभकामनाएं भी दी।