टीकाकरण करवाएं, जिम्मेदार नागरिक होने का कर्त्तव्य निभाएं: CMO

अंकित वालिया। कांगड़ा

नगर निगम धर्मशाला में शनि देवता के रूप में दान लेने वाले ने भी कोविड के दोनों टीके लगवा लिए हैं और इसका प्रमाण पत्र भी लैमिनेट करवा कर अपने साथ रखा है। यह बात स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम धर्मशाला से संजय भारद्वाज ने बताई।
समस्त नागरिकों से बतौर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम धर्मशाला संजय भारद्वाज ने अनुरोध किया है कि कोविड वैक्सीन के दोनों टीके समय पर अवश्य लगवाएं। लोग अपना टीकाकरण करवाएं तथा जिम्मेदार नागरिक होने का कर्त्तव्य निभाएं। भारत में बढ़ती कोरोना बीमारी से टीकाकरण ही एकमात्र बचाव का विकल्प है।