गरीब परिवारों तक पहुंचाई जाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं : रमेश बराड़

उज्जवल हिमाचल। नगरोटा बंगवा

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। यह बात जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़ ने भाजपा महिला मोर्चा की कांगड़ा कार्यकारिणी समिति की बैठक में कही। रमेश बराड़ ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय चौधरी भी मौजूद रहे। नगरोटा बगवां में महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया।

  • भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ने किया आह्वान
  • रंजू रस्तोगी ने महिला मंडलों के कोरोना काल में किए कार्यों को सराहा

जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी ने कांगड़ा जिला की चारों महिला मंडल की महिलाओं के द्वारा कोरोना काल के समय जो कार्य किए उनकी सराहना की। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शोभा डढवाल व कांगड़ा-चंबा संसदीय मोर्चा प्रभारी सोनिया बंटा ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पेंशन योजना, मुख्यमंत्री गृिहणी सुविधा योजना, आवास योजना, शहरी विकास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, कौशल विकास योजना, मनरेगा व महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के बारे में बताया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में चर्चा की और रिपीट मिशन का संकल्प लिया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री सचिन के अलावा कांगड़ा जिला के चारों महिला मंडल मोर्चा नगरोटा, कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला की महिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।