स्किन को डैमेज होने से बचाता है अंगूर

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

अंगूर स्किन को डैमेज होने से बचा सकता है। नई रिसर्च कहती है, सूरज की खतरनाक अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से स्किन पर होने वाले डैमेज और सनबर्न से बचना चाहते हैं तो अंगूर खाएं। इसमें मौजूद पॉलिफिनॉल स्किन को डैमेज होने से बचाता है।

  • अंगूर सनस्क्रीन की तरह काम करता है

रिसर्च करने वाली अमेरिका की अल्बामा यूनिवर्सिटी के रिसर्चर क्रेग एलिमेट्स कहते हैं, अंगूर को डाइट में शामिल करना चाहिए इसका असर एक सनस्क्रीन की तरह होता है। यह स्किन को डैमेज होने से बचा सकता है। यह स्किन की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों को सहने की क्षमता बढ़ाता है ताकि कोशिकाओं को नुकसान न हो।


अंगूर स्किन के लिए कितना असरदार है, इसे समझने के लिए वैज्ञानिकों ने 14 दिन तक इसका असर देखा। रिसर्च में शामिल लोगों को दो हिस्सों में बांटा। पहले ग्रुप में वो लोग थे जिन्होंने अंगूर नहीं खाएं। वहीं, दूसरे ग्रुप में वो लोग थे जिन्होंने अंगूर खाया था। दोनों ग्रुप्स के लोगों पर 14 दिन तक अल्ट्रा वॉयलेट किरणों के असर को समझा गया।

रिजल्ट समझने के लिए वैज्ञानिकों ने स्किन का हिस्सा लेकर उसकी जांच की। जांच में सामने आया कि अंगूर खाने वाले लोगों का डीएनए और स्किन कोशिकाएं कम डैमेज हुईं। इसके अलावा इंफ्लेमेट्री मार्कर भी कम हुए जो कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं।

कैंसर का खतरा भी कम करता है
स्किन कैंसर से जुड़े 80 फीसदी मामलों में इसकी वजह सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों को बताया जाता है। अंगूर इन किरणों के असर को काफी हद तक बेअसर करता है। इसे डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो स्किन कैंसर का खतरा भी घट सकता है।