हरदीप बाबा 5वीं बार सर्वसम्मति से चुना गया इंटक का अध्यक्ष

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

हिमाचल प्रदेश के इंटक के अध्यक्ष एक बार फिर हरदीप सिंह बाबा को चुना गया। आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में इंटक के चुनाव करवाए गए, जिसमें प्रदेश की 116 इंटक से संबंधित यूनियन ने भाग लिया। राष्ट्रीय युवा इंटक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय इंटक सचिव संजय गाबा की अध्यक्षता में यह चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान हरदीप बाबा को फिर से सर्वसहमति से हिमाचल प्रदेश इंटक का अध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यालय में उनका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। नवनियुक्त इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने इसके लिए विभिन्न यूनियन व कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न यूनियन मांगो को लेकर प्रस्ताव मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों को भेजा जाएगा और कर्मचारियों को न्याय दिलवाने के लिए संर्घष का रास्ता अपनाया जाएगा।