जय राम ठाकुर को हरजोत बैंस की बड़ी चुनौती

Harjot Bains's big challenge to Jai Ram Thakur
जय राम ठाकुर को हरजोत बैंस की बड़ी चुनौती

शिमलाः  हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी हरजोत सिंह बैंस ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर हिमाचल के मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि अगर पांच साल मुख्यमंत्री ने काम किया है तो शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर वोट मांगे।

हरजोत सिंह ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने एन्टी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया और पंजाब भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है और आज ही भाजपा नेता जो पूर्व मंत्री रहे हैं। उनको रंगे हाथों रिश्वत लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। हिमाचल में भी बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है।

हरजोत सिंह ने कहा कि गुजरात में भाजपा अपना गढ़ नहीं बचा पाएगी और गुजरात में बहुमत से आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। हिमाचल के लोग बेरोजगारी से परेशान हैं। पंजाब में हर रोज नौकरी के इश्तिहार निकल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस पार्टी पर शिक्षा मंत्री ने बोला तीखा जुबानी हमला

देश के केवल दो राज्यों पंजाब और दिल्ली में 70 फ़ीसदी लोगों के बिल ज़ीरों आ रहे है। आदमी पार्टी जमीन पर काम करेगी और अगले दो से तीन के भीतर सभी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार आप बारी-बारी के खेल को खत्म करेंगे।

सरकारी एजेंसियों से लोगों का विश्वास उठ गया है। सीबीआई और ईडी भ्रष्टाचार को रोकने के बजाय पोलिटिकल मैनेजमेंट में लगी है। आम आदमी पार्टी के घर के दरवाजे ईडी और सीबीआई के लिए हमेशा खुले हैं।
शिमला ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।