असंगठित कामगार कांग्रेस जल्द लॉन्च करेगा हेल्पलाइन नम्बर : राजीव राणा

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। हमीरपुर

अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर जल्द ही मज़दूरों के लिये हेल्पलाइन नम्बर लॉन्च करने जा रही है यह बात असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजीव राणा ने कही। राजीव राणा ने बताया कि अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की वीडियो कॉन्फ्रेस जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया कि जल्द ही मज़दूरों के लिये हेल्पलाइन नम्बर जल्द लॉन्च करने का निर्णय लिया।

  • मज़दूरों की दशा को लेकर गंभीर है कांग्रेस पार्टी

इस हेल्पलाइन के लिये सभी औपचारिकता पूरी हो चुकी है। राणा ने कहा कि मज़दूरों की दशा को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर है, जिसके लिये असंगठित मज़दूर कांग्रेस जैसे शसक्त संगठन के माध्यम से मज़दूर वर्ग के लिये कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचा रही है। दूसरा इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में निर्णय इस वैश्विक आपदा में जान गवां चुके प्रवासी मज़दूरों को कांग्रेस पार्टी की ओर से आर्थिक मदद के लिये भी मज़दूरों का डाटा इकठ्ठा किया जायेगा।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिमाचल प्रभारी विजय शेखर चट्टान, द्वारा राज्य के विषय को गंभीरता से रखा। साथ केंद्र कार्यालय प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने भी राज्य का जायजा लिया।