हिमाचलः मां नैना देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गुप्त नवरात्रों की अष्टमी

Himachal: Ashtami of Gupta Navratras celebrated with pomp in Maa Naina Devi temple
हिमाचलः मां नैना देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गुप्त नवरात्रों की अष्टमी

उज्जवल हिमाचल। बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी (Maa Naina Devi) में आज गुप्त नवरात्रों की अष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु अष्टमी पूजन के लिए माताजी के दरबार में पहुंचे हैं।

जहां पर श्रद्धालुओं ने अष्टमी के इस पावन उपलक्ष्य पर माताजी की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। वहीं पर हवन यज्ञ किया और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। वर्ष भर में 4 नवरात्रि मनाए जाते हैं जिनमें दो गुप्त नवरात्रि शामिल है आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष एवं माघ मास, शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रि भी मनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः नशे के खिलाफ हम सब को एकजुट होकर करना होगा कामः आदित्य नेगी


हालांकि पहले ऋषि-मुनियों ने अपनी तांत्रिक सिद्धियों के लिए इन्हें गुप्त रखा हुआ था। लेकिन अब धीरे-धीरे गुप्त नवरात्रों का प्रचलन बढ़ा है और गुप्त नवरात्रों के दौरान भी श्रद्धालु माता की पूजा, अर्चना, दर्शन व हवन यज्ञ करके अपना जीवन धन्य करते हैं।

गुप्त नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर न्यास और जिला प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और ट्रैफिक व्यवस्था भी पूर्णतया सुचारू है।

संवाददाताः सुरेन्द्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।