हिमाचलः लोकसभा चुनाव की तैयारी में डटी भाजपा

उज्जवल हिमाचल। मंडी

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से देशभर के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिमाचल बीजेपी की ओर से हर बूथ में यह कार्यक्रम सुना गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल हुए।

मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के जरिए भाजपा के आला नेता कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंडी जिला के सुंदरनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं विधायक राकेश जंवाल की मौजूदगी में सुना गया। प्रदेश भाजपा महामंत्री जंवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा संगठन के साथ आगे बढ़ती है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः मैथ्स ओलंपियाड में छाया जीएवी

उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम लड़ाई बूथ स्तर पर ही लड़ी जाती है. ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन कार्यकर्ताओं ने सुना। हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ को मजबूत कर भाजपा एक बार फिर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर नरेंद्र मोदी को और मजबूत किया जाएगा।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।