हिमाचलः भाजपा ने प्रशिक्षण शिविर में पढ़ाया एकजुटता का पाठ

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी मंडल घुमारवीं का ग्राम केंद्र प्रशिक्षण घुमारवीं के निहरी में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर मे घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केंद्र करलोटी, तलाओ, कपाहड़ा, पट्टा, दाबला व घुमारवीं के सभी बूथ अध्यक्ष, बी.एल.ऐ., पालक, ग्राम केंद्र अध्यक्ष व ग्राम केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे है। इस प्रशिक्षण में विनोद ठाकुर ने चुनाव प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा करके डॉ सीमा ठाकुर ने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं व आशीष ढिल्लो ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए बूथ पर स्वयं सेवक लगाने का आह्वान किया है।

विस्तारक संजीव ठाकुर ने अपना बूथ सबसे मजबूत विषय पर प्रकाश डाला है। शिविर में सभी पदाधिकारियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया गया है। 2022 के चुनावों में एक जुटता के साथ पार्टी को फिर सता मे काबिज करना है, जिससे एक जुटता से संभव है। प्रशिक्षण देने वाले सभी पदाधिकारियों ने मौजूद लोगों से आह्वान किया कि सरकार की जन कल्याण योजनाओं को गांव के हर घर तक पहुंचाना है तथा अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक उन योजनाओं का लाभ दिलवाना है।

इस वर्ग विशेष रूप से प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, प्रदेश सचिव सीमा ठाकुर, संसदीय क्षेत्र विस्तारक संजीव राणा, जिला महामंत्री आशीष ढिलो तथा नवीन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जोरावर सिंह, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश पटियाल, मंडल कोषाध्यक्ष पुरषोतम शर्मा प्रदेश पंचायती राज संयोजक नवीन शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता परिवेश शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र ठाकुर युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे है ।