हिमाचलः हार को नहीं पचा पा रही भाजपा, ढूंढ रही नए-नए बहानेः विक्रमादित्य सिंह

Himachal: BJP unable to digest defeat, looking for new excuses: Vikramaditya Singh
हिमाचलः हार को नहीं पचा पा रही भाजपा, ढूंढ रही नए-नए बहानेः विक्रमादित्य सिंह

उज्जवल हिमाचल। शिमला
नगर निगम चुनावों में कांग्रेस (Congress) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। एक और जहां छोटा शिमला से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) के करीबी सुरेंद्र चौहान के मेयर बनने के कयास लगाए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की चौदह महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
ऐसे में अब कुल 34 वार्डाे का प्रतिनिधित्व 21 महिलाएं कर रही है। ऐसे में अब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिलाओं को बड़े पद देने के लिए पैरवी करने की बात कही है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम चुनावों में मिली जीत का श्रेय शिमला के लोगों को दिया है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार कर रहे हिन्दुओं का अपमानः बिंदल

मीडिया से मुखातिब होकर विक्रमादित्य सिंह (Vikrmaditya Singh) ने कहा कि इस बार नगर निगम के सदन में 34 में से 21 महिलाएं पार्षद के रूप में पंहुची है। जिनमें 14 कांग्रेस की है और वे स्वयं कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान पर जीती हुई महिला पार्षद को निगम में बड़े पद के लिए पैरवी करेंगे।

उन्होंने कहा कि निगम की आगामी बैठकों में वे विधायक के नाते स्वयं शिरकत करेंगे और शिमला के विकास के लिए बनने वाली योजनाओं में अपने सुझाव भी साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है, जिसका फायदा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा हार पचा नहीं पा रही है जिसके चलते अब हार के नए-नए बहाने ढूंढ रही है।

वहीं, सेब सीजन की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बागवानी और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि बागवानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।