हिमाचलः गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, दो घायल

Himachal: Bolero fell into a deep gorge, one dead, two injured
हिमाचलः गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, दो घायल

उज्जवल हिमाचल। चम्बा
चंबा (Chamba) के पांगी उपमंडल के धरवास-सुराल मार्ग पर एक बोलेरो के नाले में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो में कुल तीन लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ (Civil Hospital Kilaad) में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः सरकार से मिले आश्वासन के बाद डॉक्टर्स ने घटाया पेन डाउन स्ट्राइक का समय

पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। उधर, एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने व दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की है।

ब्यूरो रिपोर्ट चम्बा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।