हिमाचल: फर्जी महिला पुलिस कर्मचारी बनकर लोगों से ठगी

उज्जवल हिमाचल। बद्दी

प्रदेश में ठगी और लूटपाट के मामले दिन-प्रतिदिन देखे जा रहे हैं। हैसा ही एक मामला बद्दी से सामने आया है। जिसमे एक महिला फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी कर रही थी। बद्दी पुलिस ने एक नकली महिला पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे। चंबा निवासी 21 वर्षीय आंचल कुमारी बद्दी के किशनपुरा में किराये के मकान में रह रही थी। बीते कई दिनों से आरोपित महिला पुलिस की वर्दी पहनकर बीबीएन में घूम रही थी और पुलिस का नाम लेकर लोगों से पैसे लेती थी। इस मामले की जानकारी किसी ने बद्दी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित महिला को किशनपुरा से गिरफ्तार कर लिया हे। डीएसपी बद्दी नवदीप ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।