हिमाचलः कांगड़ा माता के बाग में तीन दिवसीय त्रिगर्त कला उत्सव का DC कांगड़ा ने किया शुभारंभ

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा माता के बाग में तीन दिवसीय त्रिगर्त कला उत्सव कार्यक्रम का आज शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उपायुक्त कांगड़ा का माता के बाग पहुंचने पर एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने पुष्प देकर स्वागत किया। इसके बाद उपायुक्त कांगड़ा ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रशंसा की।

इसके उपरांत उपायुक्त कांगड़ा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम कांगड़ा ने उपायुक्त कांगड़ा का शाल टोपी और माता की मूर्ति देकर सम्मान किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपायुक्त कांगड़ा ने एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर द्वारा कांगड़ा पेंटिंग को उसकी पहचान दिलवाने के लिए किए जा रहे इस प्रयास की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कांगड़ा पेंटिंग को पूरे विश्व में प्रसिद्ध करना है इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएंगे।

उपायुक्त कांगड़ा ने कहा माता के बाग का संबंध कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर से है यह जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि बज्रेश्वरी मां के मंदिर में आने वाले श्रद्धालु यहां भी अवश्य पहुंचे। उपायुक्त कांगड़ा ने कांगड़ा पेटिंग और माता के बाग को उसकी उचित पहचान दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत उपायुक्त कांगड़ा ने लोक कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति रास को देखा और लोक गायकों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुतियों का भी आनंद लिया।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः करसोग में तीन देवी-देवताओं का 7 मई को भव्य मिलन

इससे पूर्व आज सुबह एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने माता के बाग स्थित मां की चरण पादुका पर विधिवत पूजा-अर्चना की। सुबह 11ः00 बजे विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों द्वारा कांगड़ा पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन देश प्रदेश में अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों में राज करने वाले गायकों राजीव थापा, शान भंडारी, सुप्रीत और प्रिंस गर्ग ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का मनोरंजन किया।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।