मांगे न माने जाने पर हिमाचल के डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज परेशान

maange na maane jaane par himaachal ke doktar hadataal par, mareej pareshaan 62 / 5,000 Translation results Himachal doctors on strike due to non-compliance of demands, patient upset
अल्ट्रासाउंड व अन्य टेस्ट के लिए सुबह से लोग भूखे पेट बैठें है

शिमलाः हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के डॉक्टर आज से डेढ घंटे की हड़ताल पर चले गए है। यह हड़ताल 9 बजें से शुरू हो गई हैं। मांगे न माने जाने पर डॉक्टर हड़ताल पर है।

डॉक्टर स्वास्थ्य निदेशक के खाली पड़े पद को आईएएस अधिकारी के बजाए डॉक्टर कैडर से भरने, डॉक्टर्स के प्रसाशनिक पदों पर सेवा विस्तार न करने की मांगो सहित अनुबंध पर चयनित चिकित्सकों के ग्रेड पे को अदा करने की मांग कर रहे है।

यह भी पढ़ेंः Breaking: कांग्रेस के सभी पदों से आश्रय शर्मा ने दिया इस्तीफा

चिकित्सा अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष दीपक कैंथला ने बताया कि उक्त मांगो के अलावा भी नए वेतन आयोग में चिकित्सकों को 4-9-14 को टाइम स्केल बहाल करना, विशेषज्ञ स्नातकोतर चिकित्सकों भत्ते की राशि को बढ़ाना, मेडिकल कालेजों में सेवाएं दे रहे फैकल्टी मैंबर्स को भी अकादमिक भता देना आदि मांगे भी शामिल है।

डॉक्टरों का कहना है कि फरवरी महीने में जो चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया था। उसके बाद गठित की गई कमेटी का कोई भी ठोस परिणाम सामने नही आए है परिणामस्वरूप डॉक्टरों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

डॉक्टर न होने से अस्पतालों में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अल्ट्रासाउंड व अन्य टेस्ट के लिए सुबह से लोग भूखे पेट बैठें है डॉक्टर आयेंगे उन्हे मालूम नही है।

शिमला ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।