हिमाचल: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्र का समापन

उज्जवल हिमाचल। ज्वालामुखी

विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में विश्व कल्याण व विश्व शान्ति के लिए नौ दिन से चल रहे गुप्त नवरात्रों का आज विधिवत पुर्णाहुति के साथ समापन किया गया। इसके साथ ही माता ज्वाला के प्रकटोत्सव के बाद आज पूर्णाहुति के बाद पुजारी वर्ग द्वारा विशाल भन्डारे का भी आयोजन किया गया।

यज्ञशाला में तहसीलदार सुभाष कुमार, नायब तहसीलदार इकबाल सिंह, मन्दिर न्यास सदस्यों पुजारी अविनेद्र शर्मा, दिव्यांशु भूषण दत्त, जितेश शर्मा, अश्वनी कुमार व पुजारी वर्ग ने वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ किया।

इसके बाद तहसीलदार व न्यास सदस्यों ने कन्या पूजन व प्रसाद बांट कर गुप्त नवरात्रि का समापन किया। न्यास सदस्य पुजारी अविनेद्र शर्मा ने बताया कि इन गुप्त नवरात्रो में लाखो की संख्या में जप, पाठ किया गया। उन्होंने बताया कि मां के आशीर्वाद से विश्व में शांति व जनकल्याण की भावना हो इसी उद्देश्य की कामना के लिए यह अनुष्ठान किया गया।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः एक शख्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर हिरण का किया रेस्क्यू

तहसीलदार सुभाष कुमार ने गुप्त नवरात्रों के समापन के लिए सभी का धन्यवाद किया और माता से प्रार्थना की विश्व का कल्याण हो और बताया कि नवरात्रों में यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया और माता का प्रकटोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

उन्होंने समस्त स्टाफ, न्यास सदस्यों व पुजारी वर्ग का भी सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि आज प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य पर विशाल भन्डारे का भी आयोजन किया जा रहा है।

संवाददाताः पंकज शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।