उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
कांगड़ा (Kangra) के गांव जमानाबाद में चल रहा पांच दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ पिछले कल संपूर्ण हुआ। इसमें गांव के लोगों के इलावा सेवा भारती के सदस्य तथा बीएचपी के पदाधिकारी भी पहुंचे।
यज्ञ सम्पूर्ण के वक्त स्वामी यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरि महाराज श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने लोगों को कलयुग में पृथ्वी पर हुए मां पद्मावती की आहूति के सबसे बड़े यज्ञ के बारे में बताया।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः जनरेटर के सहारे मोबाईल फोन चार्ज करने को मजबूर हुए लोग
उन्होंने कहा कि आज के समय में धर्म और अधर्म के बारे में समाज को बताना ही सबसे बड़ा धर्म है। आज सभी को मिलकर जातीवाद, राजनीतिवाद, संगठनवाद से ऊपर उठ कर एक होकर रहने की जरूरत है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना पंजीकरण किसी भी क्षेत्र में नही रहने दिया जाना चाहिए तभी उस क्षेत्र की उन्नति संभव है।