हिमाचलः महिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया स्व. वीरभद्र का जन्मदिन

Himachal: Mahila Congress celebrated late Virbhadra's birthday with pomp
हिमाचलः महिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया स्व. वीरभद्र का जन्मदिन

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवगंत वीरभद्र सिंह (Late Virbhadra Singh)  का जन्मदिन शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के सुधेड़ में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। जहां महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रेणु बजवारिया, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुनीता ठाकुर, निर्मला थापा, माया, सपना, बिंता सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः बंगाली समुदाय द्वारा आयोजित दंगल में शिवा पहलवान ने जीती बड़ी माली


इस अवसर पर रेणु बजवारिया ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश में विकास करवाया है और आज उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं सुनीता ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश को एक माला में पिरोने का काम किया। उनके द्वारा किए गए विकास को पूरा प्रदेश हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर फल भी वितरित किए गए।

संवाददाताः मनीष कोहली

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।