स्वर्णिम भविष्य की ओर अग्रसर हिमाचल : डीएस ठाकुर

तलविंद्र सिंह। बनीखेत

भारतीय जनता पार्टी डलहौजी मंडल की बैठक आज लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में संपन्न हुई। बैठक में चंबा मार्केट कमेटी के चेयरमैन और भाजपा नेता डीएस ठाकुर व भारतीय जनता पार्टी डलहौजी मंडल के विस्तारक तरसेम शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। डीएस ठाकुर ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के बूथ पालक व पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ डलहौजी विधानसभा संगठन की विस्तार पूर्वक योजना तैयार की गई है।

उन्होंने कहा की कोरोना वैश्विक महामारी में जो हमारे प्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने काम किए हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कमान संभालते ही करोड़ों की योजनाएं हमारी झोली में डाली हैं। जब भी मुख्यमंत्री चंबा दौरे पर आएंगे, तो नए अस्पताल, आईटीआई और अनेकों शिलान्यास रखेंगे। उन्होंने कहा के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सरकार में प्रदेशवासियों का विश्वास जीता है।

प्रदेश सरकार ईमानदारी व समर्थन के साथ हिमाचल की तस्वीर में नए रंग भर कर देशवासियों के जीवन को उनके व खुशहाल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को व्यापक सराहना मिली है तथा हिमाचल स्वर्णिम भविष्य की ओर अग्रसर हुआ है। भाजपा के कार्यकर्ता विस्तारक तरसेम शर्मा डलहौजी महिला मंडल की अध्यक्ष सत्यमेव जयते जिला चंबा के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार नरेंद्र टंडन आदि व्यक्तियों ने बैठक में भाग लिया।