हिमाचलः कांगड़ा में वन वे व्यवस्था को सख्ती से किया जाएगा लागूः डीएसपी कांगड़ा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

रोड़ सेफ़्टी कल्ब की बैठक पुलिस स्टेशन कांगड़ा में हुई। जिसकी अध्यक्षता डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी विजय वर्मा ने की। इस मौके पर डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने कहा कि शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं व्यापारी भी इसमें सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कांगड़ा शहर में वन वे व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा।

मंदिर बाजार सहित कांगड़ा के तमाम बाजारों के दुकानदारी को भी हिदायत दी कि वह अपना सामान सड़क पर न सजाएं। जिसके लिए 31 मई तक दुकानदारो को हिदायत जारी की है अपितु कांगड़ा शहर में येलो लाइन लगा दी जायगी। फिर यदि कोई दुकानदार अपना सामान येलो लाइन से आगे अपना सामान सजाता है तो पुलिस प्रशासन द्वारा कानूनी कार्यवाही अमन में लाई जाएगी। ताकि पैदल चलने वाले लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े। बैठक के दौरान पुराना कांगड़ा मार्ग पर प्रेमी जोड़ों पर भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी जिसके लिए पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए है।

यह भी पढेंः  हिमाचल: डिनोटिफिकेशन का दंश झेल रहे 11 पंचायतों के ग्रामीण

उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को आदेश जारी किए कि उनके द्वारा पंजीकरण किए गए रेहडी फ़ड़ी लगाकर व्यापार करने वालों के अलावा किसी को भी कांगड़ा शहर में रेहड़ी फड़ी लगाकर व्यापार करने की अनुमति न दी जाए अगर इसके अलावा जो लोग शहर में इस तरह से व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं जिसे पुलिस का सहयोग लेकर शहर से बाहर निकाले। वहीं बिना पंजीकरण के प्रवासी कांगड़ा मे रह रहें है उनकी पहचान करने बारे भा उच्चित दिशा निर्देश दिए गए।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।