पूर्व CM शांता कुमार को सांस लेने में दिक्कत, विवेकानंद हॉस्पिटल में एडमिट

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की हालत में अब सुधार है। पर अभी भी वह विवेकानंद अस्पताल में भर्ती हैं। रात से डॉक्टर उनको चेक कर रहे थे। हांलाकि शांता कुमार की हालत अब स्थिर है, फिर भी अभी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में एक दिन के लिए और अस्पताल मे रखा जा सकता है। वहीं, जैसे ही भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं को शांता कुमार के स्वास्थ्य ठीक न होने की सूचना मिली तो वो भी उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए।

गौरतलब है कि गुरुवार को शांता कुमार को खांसी-जुकाम व सांस लेने में दिक्कत थी। जिसके चलते देर रात उन्हें विवेकानंद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन पर रखा था। शांता कुमार के निजी सचिव नरेश आचार्य ने बताया कि अभी उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों के परामर्श के बाद ही उनको अस्पताल से घर ले जाया जाएगा।