सर्व समाज के लिए कार्य कर रही सरकार: परमार

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ग्राम पंचायत झरेट के झिड़ा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। परमार ने कहा कि सरकार सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में प्रयासरत है और सर्व समाज के उत्थान के लिये दर्जनों योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है और वे इसी भाव से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। उन्होंने शिव मंदिर में शेड डालने के लिये अढ़ाई लाख रुपये तथा महिला मंडल को 15 लाख रुपये देने की घोषणा की कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष देश राज शर्मा, प्रधान अंजना देवी, अन्य पिछड़ा आयोग के सदस्य शिव चरण चौधरी, बीडीसी सदस्य गौरव चौधरी, अमन सिपहिया, माया देवी, प्रोमिला देवी, मेहर चन्द, शारदा देवी, सुभाष धीमान, जन्म सिंह विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।