हिमाचलः विधायक केवल सिंह पठानिया के साथ हमेशा खड़ी है शाहपुर की जनता !

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से ओर विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के डोहब में राजीव गांधी मॉडर्न डे बोर्डिंग स्कूल के निमार्ण के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शाहपुर के लिए 1.5 करोड़ रुपये स्वीकृति करने पर शाहपुर की जनता ने सीएम का तह दिल से धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः खडूल के रजत जयंती समारोह में पारस स्कूल का गिद्धा प्रथम

शाहपुर की जनता का कहना है कि विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने की तरफ कदम बढ़ाए है। अब शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को मॉडल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र की जनता विधायक केवल सिंह पठानिया के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है। विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विधायक केवल सिंह पठानिया के साथ हम हमेशा खड़े रहेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।