प्रो- कबड्डी बोली में हिमाचल खिलाड़ायों का दबदबा, अजय व विशाल सहित सात खिलाडी दिखेंएगे दम

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

प्रो-कबड्डी 2021 सीजन आठ की शुरूआत होने जा रही है। इस बार हिमाचल के सात खिलाडिय़ों का चयन हुआ हंै, जिसमें ज्यादातर डिफेंडर शामिल है। प्रदेश के खिलाडिय़ों ने यह बात साबित कर दी है कि कबड्डी में सिर्फ महाराष्ट्र, कर्नाटक व पश्चिम बंगाल राज्यों ये ही अच्छे खिलाड़ी नहीं निकल सकते, हिमाचली युवाओं में भी दम है। इस सीजन की बोली में हिमाचल के सात खिलाड़ी विभिन्न टीमों का हिस्‍सा बने हैं। इसमें चार खिलाड़ी ए श्रेणी में बिके हैं।

यह भी पढ़ेः कश्मीर पर तालिबान का बयान, सामने आया दोहार चरित्र

इसमें जिला ऊना के विशाल भारद्वाज व जिला सोलन क बलदेव सिंह 60-60 लाख रुपये में पुनेरी पल्टन टीम ने खरीदे हैं। इसके अलावा मंडी के महेंद्र सिंह बेंगलुरु बुल्स ने 50 लाख रुपये और ऊना के सुरेंद्र को तेलगू टाइटन टीम ने 55 लाख रुपये में खरीदा है। इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर बी श्रेणी में 46 लाख रुपये में बिके हैं। वहीं नालागढ़ सोलन के ही राहुल सिंह को यू मुंबा ने सी श्रेणी में 10 लाख व शिमला के अमित चौहान में तेलगू टाइटन में डी श्रेणी में छह लाख के बेस प्राइज पर खरीदा है।

इस बार की बोली में प्री-कबड्डी की टीमों को कुल सात डिफेंडरों की जरूरत थी, जिसमें से चार हिमाचली डिफेंडर बिके हैं। अन्य सभी राज्यों से सिर्फ तीन ही डिफेंडरों को खरीदा गया है। इसमें पुनेरी पल्टर ने ओवरऑल डिफेंडर की रूप में विशाल भारद्वाज व राइट कवर के लिए बलदेव को खरीदा है। वहीं बेंगलुरु बुल्स में लेफ्ट कवर के लिए महेंद्र सिंह व तेलगू टीम ने ओवरऑल डिफेंडर के रूप में सुरेंद्र को खरीदा है।