हिमाचल : पुलिस की कार्यवाही, ड्रग डीलर की 95 लाख की सम्पत्ति की फ्रीज

विनय महाजन। नूरपुर

पुलिस ने डमटाल इलाके के गांव भदरोया के एक ड्रग डीलर को पकड़ने के बाद कार्यवाही को अंजाम दिया। उक्त ड्रग डीलर ने यह सारी सम्पति नशीले पदार्थ बेच कर कमाई थी। डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि डमटाल में 22 नवम्बर 2020 को एक एफआईआर रेजिस्टर की गई थी। जिसमें आरोपी बच्चनी पत्‍नी सतपाल व उसके बेटे लवजीत उम्र 31 वर्ष के घर पर दबिश देने पर 103 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 19 हज़ार रुपए नकद बरामद किए गए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जब उसकी वित्तिय सम्पति की जांच की गई तो उसमे 60 लाख रुपए की बैंक ट्रांसेक्शन की गई थी।

यह भी पढ़े :   शादी का झांसा देकर लूटी युवती की आबरू

इसके अतिरिक्त आरोपी ने ड्रग मनी के पैसों से दो मकान बनाये थे, जिसकी कीमत 75 लाख रुपए के करीब है। 5 बैंक खातों के साथ एक वाहन भी खरीदा था। अशोक रत्न ने बताया कि कुल मिलाकर आरोपी की 9526161 की सम्पति अटेच की थी जिसे कंप्यूटेन्ट अथॉरिटी दिल्ली को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली से निर्देश मिलने के बाद अब इन सम्पतियों को फ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह साबित कर दिया गया है कि यह सारी संपत्ति ड्रग मनी के जरिए अर्जित की गई थी।