हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय संस्थान निफ्ट कांगड़ा में की बैठक

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना आज निफ्ट कांगड़ा पहुंचे। मुख्य सचिव के साथ मौके पर उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल, एचपीकेवीएन के प्रबंध निदेशक जतिन लाल और एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर मौके पर मौजूद रहे। निफ्ट कांगड़ा के निदेशक आकाश देवांगन ने मुख्य सचिव का पुष्प देकर स्वागत किया।

बैठक का उद्देश्य निफ्ट कांगड़ा के साथ मिलकर हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, इंटीरियर डिजाइनिंग और प्रोडक्ट डिजाइन करने जैसी विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य करना रहा। बैठक में राष्ट्रीय संस्थान निफ्ट कांगड़ा के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विषयों पर हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभाग मिलकर क्या कार्य कर सकते हैं इस पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने कहा प्रदेश के हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए निफ्ट कांगड़ा के साथ मिलकर विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक जतिन लाल ने हिमाचल प्रदेश के युवाओं को कुशल बनाने के लिए निफ्ट कांगड़ा के साथ मिलकर कार्य करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।