हिमाचलः पुराना कांगड़ा के एकमात्र खेल मैदान एवं मनोरंजन पार्क के दोनों और लगेगी सुरक्षा दीवार व साथ ही सुरक्षित रहेगा डाकखाना

Himachal: Security wall will be installed on both sides of old Kangra's only playground and amusement park as well as the post office will be safe
हिमाचलः पुराना कांगड़ा के एकमात्र खेल मैदान एवं मनोरंजन पार्क के दोनों और लगेगी सुरक्षा दीवार व साथ ही सुरक्षित रहेगा डाकखाना

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
मई माह में पुराना कांगड़ा (OLD KANGRA) का एक प्रतिनिधिमंडल सतीश चौधरी, पूर्व सदस्य, जिला शिकायत निवारण समिति, कांगड़ा की अध्यक्षता में भारत सरकार के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर(Anurag Singh Thakur)  से कांगड़ा स्थित रानीताल में अपनी स्थानीय मांगों के संबंध में मिला था।

जिसमें पुराना कांगड़ा के डाकघर को वर्तमान स्थान से ना हटाए जाने के बारे में अनुरोध किया था। इसी शहर के एकमात्र खेल मैदान एवं मनोरंजन पार्क के दोनों और सुरक्षा दीवार लगवाने के बारे में भी साथ ही अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होगा सहनः चंद्र कुमार

आज इन दोनों विषयों के संबंध में केंद्रीय मंत्री द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल, हिमाचल प्रदेश सर्कल, शिमला, हिमाचल प्रदेश को आगामी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं व पुराना कांगड़ा के एकमात्र खेल मैदान एवं मनोरंजन पार्क के दोनों और सुरक्षा दीवार लगवाने के संबंध में उपायुक्त जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश को आगामी कार्यवाही हेतु पत्र को अग्रेषित किया गया है।

पुराना कांगड़ा की समस्त जनता ने भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का इन दोनों मांगो पर शीघ्र कार्रवाई करने पर आभार प्रकट किया।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।