अफसरों के बार-बार फेरबदल दर्शाता है सरकार की विफलता: कुलदीप सिंह 

उज्जवल हिमाचल। शिमला

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश मे बार बार प्रशासनिक फेरबदल करना दर्शाता है कि सरकार प्रशासनिक रूप से विफल हो गई है। आज शिमला मे एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र मे विफल हो गई है। और इसके अनेक उदाहरणों मे एक पिछले वर्ष बरसात में हुए नुकसान का अभी तक मुआवजा नहीं दिया जाना भी है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने आज शिमला में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस बार बार कह रही है कि भाजपा अच्छा शासन देने में विफल रही है और यही बात पिछले कल की कैबिनेट मिटिंग में सिद्ध हो गया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कल मेडिकल के क्षेत्र में पद भरने की जो मंजूरी मिली है उससे सिद्ध होता है कि क्यों बार बार कांग्रेस मेडिकल के क्षेत्र में कमीओं की बात करती है।

इसी प्रकार प्रशासनिक फेरबदल भी इसका ताजा उदाहरण है। बार बार अफसरों को बदलना भी सरकार की प्रशासनिक विफलता को सिद्ध करता है। पठानिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वित्तीय रूप मे सही हालत में नहीं और लगातार कर्ज में डूब रहा है। मुख्यमंत्री लगातार केन्द्रीय योजनाओं का नाम लेकर आकडे़ पेश कर रहे है।

मुख्यमंत्री बताए कि ऐसी कौन सी विशेष उपलब्धि है जो हिमाचल के लिए अलग से केंद्र से मिली हो। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम मे लगातार नुकसान हो रहे है और सरकार द्वारा पिछले वर्ष बरसात में हुए नुकसान का भी मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। ऐसे मे प्रदेश में लोग परेशान हो रहे है।