उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर
ब्लाक समिति-फतेहपुर की अध्यक्ष निशा शर्मा ने मण्डल भाजपा कार्यालय रैहन में प्रदेश की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी को रविवार लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह फ़तेहपुर में गृहणी सुविधा योजना के अंतगर्त गैस वितरण कार्यक्रम के दौरान राजन सुशांत ओर उनके समर्थकों द्वारा महिलाओं के साथ किए गए आपत्तिजनक व्यवहार और धक्का मुक्की के विरुद्ध एक ज्ञापन सौंप उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की।
इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य और पूर्व सासंद कृपाल परमार, मण्डल अध्यक्ष करतार पठानिया, ब्लॉक समिति के वाईस चेयरमैन, जिला मीडिया प्रभारी अजय पठानिया, मण्डल महामंत्री कुलदीप डोगरा, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नवजोत पठानिया, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन वाला, वी डी सी प्रेमलता, प्रधान हरेंद्रपाल मेजर, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरप्रीत संधू, महामंत्री रोहित शर्मा, प्यार चंद, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अमीर खान, कार्यलय सचिव मुनीश कुमार, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तृप्ता चाम्बियाल, मनी ददोच, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।