उज्जवल हिमाचल। पांवटा साहिब
सिरमौर (Sirmor) के गिरिपार क्षेत्र के कांडो भटनोल गांव में 50 वर्षीय महिला की गऊशाला (CowShed) में गोबर साफ करते समय गाय द्वारा लात मारने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पल्का देवी (50) पत्नी सुरत सिंह निवासी कांडो भटनोल कल सुबह गऊशाला में गोबर साफ करने गई थी।
इस दौरान अचानक गाय ने महिला के सिर पर जोर से लात मार दी। जिस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजन सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः HPU ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश के 15 शहरों को किया चयनित
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के चिकित्सक एवी राघव ने बताया कि एक महिला की गाय द्वारा लात मारने से मौत हुई है। डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।