हिमाचलः कांगड़ा में प्रदेश शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट टीम के लिए इस दिन होंगे ट्रायलः नंदन शर्मा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट संघ द्वारा 14 मई को काँगड़ा में नगर परिषद् मैदान में प्रदेश टीम के लिए ट्रायल करवाया जायेगा। इस ट्रायल में शारीरक दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष नंदन शर्मा ने दी।

नंदन शर्मा ने बताया कि प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट संघ पिछले 12 सालों से लगातार प्रदेश में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहा है। प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है, और इसी प्रतिभा को देश दुनिया के सामने लाना ही प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट संघ का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ 40ः या अधिक वाला दिव्यांगता प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनोफाइड व 100 रुपये ट्रायल फीस साथ लेकर आएं।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः HPU ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश के 15 शहरों को किया चयनित

यह ट्रायल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट संघ के सचिव निखिल अहलुवालीआ, उपाध्यक्ष नंदन शर्मा, चयनकर्ता मोहित शर्मा और अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कोच संगीत चौहान द्वारा सम्पन करवाए जायेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा