नगर निगम शिमला में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, पांच महीने के कामों पर जनता ने लगाई मुहर

उज्जवल हिमाचल। शिमला

नगर निगम शिमला में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से नगर निगम पर काबिज हो गई है। कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत का परचम लहराया है जबकि भाजपा 9 वार्डों तक ही सिमट गई हैं। सीपीआईएम ने एक वार्ड में जीत हासिल की है जबकि आप खाता तक नहीं खोल पाई है।

जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सीएम सुखविंदर सुक्खू (CM Sukhwinder Sukhu) ने शिमला की जनता का धन्यवाद किया। सुक्खू ने कहा कि 10 साल बाद नगर निगम शिमला पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है। इतनी सीटें जीतना ऐतिहासिक है। सरकार बनते ही सबसे पहले प्रदेश में ओपीएस लागू की गई और पेपर लीक माफिया पर शिकंजा कसा।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः पार्टी की शानदार जीत के लिए सांसद प्रतिभा सिंह ने मतदाताओं का जताया आभार

सरकार ने आय के साधनों को बढ़ाने के लिए कदम उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव चिन्ह पर यह चुनाव हुए लोगों ने कांग्रेस की विचार धारा को चुना है। पांच महीने के कार्यकाल (tenure)  पर जनता ने मुहर लगाई है। वहीं ईवीएम को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के सवालों पर सीएम ने कहा कि उन्हें ये सब नहीं आता हैं। वह विकास के द्वारा लोगों के दिल तक पहुंचना जानते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।