गोहर की स्नेहा शर्मा द्वारा महिलाओं को दिया जा रहा अश्व पालन व ढींगरी मशरूम का प्रशिक्षण

गोहर की स्नेहा शर्मा द्वारा महिलाओं को दिया जा रहा अश्व पालन व ढींगरी मशरूम का प्रशिक्षण

उज्जवल हिमाचल। गोहर
ब्रुक इंडिया अधिनस्थ गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के बैनर तले विकास खंड गोहर की स्नेहा शर्मा महिलाओं को उनके क्षेत्र में जाकर अश्व पालन व ढींगरी मशरूम का प्रशिक्षण दे रही है। स्नेहा शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं की आजीविका को बढ़ाना तथा उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए हर महिला को जागरूक करना उनका लक्ष्य है।

इस कार्य से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार हो रहा है। महिलाएं अपने दम पर अन्य कार्याे के साथ-साथ कुछ समय निकालकर अपने घर में खाली पड़ी जगह का उपयोग कर ढींगरी मशरूम उत्पादन के लिए कर रहीं है। हिमाचल किसान यूनियन अराजनैतिक खंड गोहर के अध्यक्ष गगन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नेहा शर्मा द्वारा काली गेहूं के साथ-साथ मोटे अनाज के उत्पादन पर भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः चंबा के सुनील ने किया अनोखा कारनामा, बिना पैसों से किया दस राज्यों का भ्रमण

उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि आए दिन कोई ना कोई संस्था, विभाग के अधिकारी काले गेहूं की फसल और बिना खाद के मटर और गेहूं का निरीक्षण करने के लिए आते रहते हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत बाल्हड़ी में बहुत से जागरूकता शिविरों का आयोजन भी शर्मा द्वारा किया गया है।

पूर्व सदस्य पंचायत समिति गोहर गगन कुमार ने बताया कि मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) पर भी स्नेहा शर्मा द्वारा हर क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। जिससे महिलाओं की आय में काफी बढ़ोतरी हुई है। बहुत सी महिलाएं जैविक खेती की फसलों तथा उनकी गतिविधियों पर जानकारी लेने के लिए ग्राम पंचायत बाल्हड़ी में आ चुकी हैं।

साथ ही गांव तरौर में माता त्रिपुर भैरवा के पास जगदीश शर्मा द्वारा किए गए प्राकृतिक खाद्य भंडारण घनामृत, जीवामृत, स्वदेशी गाय के गोबर के घोल के बारे में भी किसानों को जागरूक करवाया जा रहा है।

संवाददाताः संजीव कुमार

माचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।