बिग ब्रेकिंग: दाे नटवरलाल युवतियों ने किस तरह लगाया लाखों का चूना

UP पुलिस ने दबिश, होम क्वार्नटाइन होने पर नहीं कर पाई पूछताछ

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

जिला मंडी के सुंदरनगर में सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दबिश देने से हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के वृंदावन थाना के राम भूल शर्मा उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कलौहड़ के गांव धनेश्वरी में दो युवतियों के घर धोखाधड़ी मामले में दस्तक दी। वहीं, स्थानीय पुलिस और लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मामले में धनेश्वरी गांंव की दोनों युवतियों ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन के एक युवक को ऑनलाइन चैटिंग के माध्यम से फंसा कर शादी रचाने के बाद लाखों रुपए और गहने लूट कर धोखाधड़ी की गई है। इसके उपरांत दोनों युवतियां अपने घर सुंदरनगर आ गई और वर्तमान में होम क्वार्नटाइन में है। जानकारी के अनुसार तनिका शर्मा व कोमल शर्मा दोनों पुत्री अनिल शर्मा गांव धनेश्वरी डाकघर कलौहड तहसील सुंदरनगर जिला मंडी पिछले कुछ महीनों से वृंदावन के केशव धाम के एक व्यक्ति से ऑनलाइन चैटिंग करती रही।

बाद में जब इनकी उस व्यक्ति के साथ अच्छी बातचीत हो गई, तो उक्त दोनों लड़कियां वृंदावन गई। इसके उपरांत इनमें से एक लड़की तनिका शर्मा ने उस व्यक्ति से वृदांवन मे शादी रचा ली। शादी दिनांक 15 जून को संपन्न हुई थी और 18 जून को दोनों बहनों ने उस व्यक्ति सेे 3 लाख नगद और सोने व चांदी के सभी गहने निकाल कर वहां से भाग गई। इस पर पुलिस स्टेशन वृंदावन में युवतियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 दर्ज किया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि धोखाधड़ी मामले में उत्तर प्रदेश के वृदांवन थाने की पुलिस ने सुंदरनगर के धनेश्वरी गांव में दबिश दी थी। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को धनेश्वरी गांव की रहने वाली दो युवतियां वांछित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों लड़कियां आजकल अपने घर में होम क्वार्नटाइन है। गुरबचन सिंह ने कहा कि युवतियों के होम क्वार्नटाइन होने की वजह से पुलिस टीम वापस चली गई है।