मानुष सेवा संगठन कांगड़ा ने टांडा में लगाया चाय व ब्रैड पकोड़ा का लंगर

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

मानुष सेवा संगठन कांगड़ा द्वारा आज टांडा मेडिकल कॉलेज में मरीज़ों के रिश्तेदारों के लिए चाय व ब्रैड पकोड़ा का लंगर लगाया गया। आज शाम को संस्था के तमाम सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पंकज ओबराय की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर लगभग दो घंटे यह सेवा चलाई गई, जिसमें में लगभग 300 लोगों तक यह सेवा पहचाईं गई।

उलेखनिय है कि उक्त संस्था कोरोना काल से ही दिन-रात लोगों की सेवा में लगी हुई है तथा निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ-साथ ऑकसीमिटर व 170 परिवारों को राशन दे चुके हैं। पंकज ओबराय ने बताया कि आने वाले दिनों में इसी तरह संस्था लोगों की सेवा करती रहेगी।