युवा कांग्रेस के पदाधिकारियाें को दी अहम जिम्मेदारी

उमेश भारद्वाज। मंडी

विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर में शनिवार को युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश शर्मा की अध्यक्ष्ता में एक अहम बैठक आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सोहन लाल ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आने वाले आगामी 2022 विधानसभा चुनावों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी देखें : पुलिस जवानों को लेकर विपक्ष ने की चर्चा की मांग, सुनिए क्या बोले खेल मंत्री राकेश पठानिया

जानकारी देते हुए हितेश शर्मा ने कहा कि बैठक में युवा कांग्रेस के ब्लॉक सुंदरनगर की सभी पंचायतों से जुड़े पदाधिकारियाें को अहम जिम्मेदारी देते हुए संगठन में काम करने और कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष निखिल गुलेरिआ, ऋषव ठाकुर, निखिल ठाकुर, नेहा शर्मा, पंकज वर्मा, मनीष वर्मा, विक्की राव, हुसन ठाकुर, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश राव, अंकुश वर्मा, राहुल पठानिया, सार्थक सेन, विकास ठाकुर, बीरबल, रणजीत, योगराज, अभिषेक, प्रवीण चौहान व खेमराज मौजूद रहे।