नादौन की बेला पंचायत में 5 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का थामा दामन

In Nadaun's Bela Panchayat, 5 people left Congress and joined BJP
नादौन की बेला पंचायत में 5 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का थामा दामन
नादौन: नादौन की बेला पंचायत में भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री के समक्ष 5 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। गांव के प्रीतम चंद, जगदीश कुमार, पुष्पेंद्र, अजय व गोरख राम ने भाजपा की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ेंः अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए चिकित्सा समीक्षा 11 नवंबर तक

विजय अग्निहोत्री ने पांचों ही लोगों को भाजपा का दामन थामने पर हार पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास का मंत्र लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में आने वाले हर व्यक्ति का पूरा मान सम्मान किया जाता है।

संवाददाताः एमसी शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।