सोलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नगर कीर्तन में नवाया शीश

In Solan, BJP National President Jagat Prakash Nadda made a new head in Nagar Kirtan
सोलन में गुरु नानक देव जी का 553 वा प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का हुआ आयोजन

सोलनः गुरु नानक देव जी का 553 वां प्रकाश पर्व आठ नवम्बर को धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ मनाया जायेगा। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर इन दिनो विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। सोलन में आज गुरु नानक देव जी के 553 वें पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन अप्पर बाजार गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सर्कुलर रोड माल रोड से होता हुआ अप्पर बाजार गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ। इस अवसर पर संगतों ने शब्द कीर्तन गाकर गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। नगर कीर्तन में सबसे आगे बैंग पाईपर बैंड ने नगर कीर्तन में समा बांधा वहीं पंचकूला के पिंजौर से विशेष रूप से आई हुई गतका पार्टी ने अपने जौहर दिखाये।

यह भी पढ़ेंः महिला सशक्तिकरण को केंद्रित कर बनाया गया है भाजपा का संकल्प पत्रः जयराम ठाकुर

इस दौरान रास्ते में जगह जगह पर लंगर लगाये गये। वहीं माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। उल्लेखनीय है गुरु नानक देव जी समरसता का पाठ पढ़ाते रहे है उन्हीं की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनो को करवाया जाता है। नगर कीर्तन का देहराव कुछ समय के लिए नानक दरबार गुरुद्वारा साहिब सर्कुलर रोड में किया गया। जहा सांगतो के लिए लंगर का विशेष प्रबंध था।

वहीं आज विशेष रूप से सोलन के सर्कुलर रोड में नानक दरबार गुरुद्वारा साहिब में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नगर कीर्तन में शीश नवाया। जब नगर कीर्तन नानक दरबार गुरुद्वारा साहिब पहुंचा तो भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजेश कश्यप के लिए प्रचार कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी प्रचार करते हुए वहा पहुंचे उन्होंने भी गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष शीश नवाया और डॉ. राजेश कश्यप की जीत की अरदास की। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब की तरफ से जगत प्रकाश नड्डा को सिरोपाव व पर्षद देकर सम्मानित किया गया।

संवाददाताः अमरप्रीत सिंह पुंज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।