स्वयं सहायता समूहों को गोमूत्र से बनने वाले विभिन्न उत्पादों की दी जानकारी

एमसी शर्मा। नादौन

नादौन क्षेत्र के विभिन्न सहायता समूहों के सदस्यों ने देहरा के मूहल गांव में स्थित गौशाला में प्रशिक्षण ग्रहण किया। गौशाला प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि आई हुई महिलाओं को गोमूत्र तथा गाय के गोबर से बनने वाले विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही इन्हें इन उत्पादों के औषधीय गुणों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान महिलाओं को विभिन्न उत्पाद बनाने की विधि बताई गई। उन्होंने बताया कि गौशाला की ओर से आए हुए स्वयं सहायता समूह प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। नादौन निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि नादौन क्षेत्र के 60 स्वयं सहायता समूहों ने प्रशिक्षण ग्रहण किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान निमो देवी, सतगुरु स्वयं सहायता समूह की प्रधान सुषमा देवी, अखिल स्वयं सहायता समूह की प्रधान रीमा देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहे।