इनरव्हील क्लब 307 डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. सतिंदर निज्जर आधिकारिक दौरे पर पहुंची कांगड़ा

कांगड़ा: इनरव्हील क्लब 307 डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. सतिंदर निज्जर द्वारा आधिकारिक दौरे पर आज इनरव्हील क्लब कांगड़ा की महिलाओं से मिलकर उनसे इनरव्हील क्लब की सालाना गतिविधियों के विवरण की जानकारी ली गई।
इनरव्हील क्लब कांगड़ा में लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए भलाई के व कईं अन्य कार्य किए जा रहें है।

इनरव्हील सत्र (2022–2023 ) की शुरुआत 1 जुलाई 2022 से आरम्भ हुई जिसकी डोर डॉक्टर मोनिका मकड़ के हाथ में सोपीं गई, तब से हर महीने कई प्रॉजेक्टस किए जा रहे हैं जिसमें राखी, आज़ादी का अमृत महोत्सव, जन्माष्टमी, दुर्गा पूजा, गणेश उत्सव, दशहरा, दिवाली, गोवर्धन पूजा जैसे कई त्यौहार स्कूली बच्चो के साथ मिलकर मनाए।

इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने पर्यावरण से प्लास्टिक हटाने के लिए दुकानदारो को कपड़े के बनाए बैग वितरित किए। इनरव्हील क्लब समय समय पर स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन भी कर रहा है, साथ ही ज़रूरतमंद लड़कियों की शादी में सिलाई मशीने और आने वाले समय में सर्दियों के लिये कम्बल, टोपियां, जुराबें वितरित करेगा। आज इनरव्हील क्लब कांगड़ा ने नगरकोट धाम में स्वागत के 2 साइन बोर्ड स्थापित किए।

इसी के साथ एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन तथा दिव्यांग बच्चे को कम्बल दान किया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन डॉक्टर सतिंदर निज्जर ने इनरव्हील क्लब के कार्यों की खूब सराहना की। इनरव्हील क्लब में आज चार नई सदस्यों संगीता, बिन्दु, रचना और मंजु को पिन लगाकर क्लब की सदस्यता प्रदान की।

निज्जर ने क्लब newsletter रिलीज़ करी जिसमें क्लब की चार महीनों की सारी गतिविधियों को शामिल किया गया। इस मौके पर क्लब की प्रेसिडेंट डॉक्टर मोनिका मक्कड़, सेक्रेटेरी रजनी शर्मा, ISO निशि बाला, एडिटर कृति मोहिनी, सुमन शर्मा, स्नेह गुप्ता, शीला राणा, अंजु, सरिता अनु, गगना, डाक्टरमंजु, छाया, संगीता, रचना, मंज़ूला, मंजु, उपस्थित रहे।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।