उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
इनरव्हील क्लब कांगड़ा की सदस्यों ने होशियारपुर में हुई डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस साइनर्जी में भाग लिया और कई पुरस्कार जीते। इनरव्हील क्लब कांगड़ा ने वेजिटेबल आर्ट में बनाये गये क्रिसमस ट्री को द्वितीय तथा क्विज में कई पुरस्कार मिले। क्लब प्रेसिडेंट डॉ. मोनिका मक्कड़, सेक्रेटरी रजनी शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीषा कोहली, चार्टर प्रेसिडेंट स्नेह गुप्ता ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।