मुख्यमंत्री के प्रति अभद्रता का उपयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी से करना चाहिए निष्कासितः सुदर्शन शर्मा

Seven-day camp formally inaugurated at Government Arya College, Noorpur
राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में सात दिवसीय शिविर का विधिवत शुभारंभ

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
जिला कांगड़ा के परागपुर मंडल में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के प्रति ऐसी अभद्रता की भाषा का उपयोग करना भाजपा की संकीर्णता को दर्शाता है। सत्ता की भूख की तड़प में हिमाचल देवभूमि की संस्कृति को भूल चुके कुछ चंद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिमाचल देवभूमि की छवि को खराब करने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ेंः राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में सात दिवसीय शिविर का विधिवत शुभारंभ

यह बात कल कांग्रेस के प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा नेे कल एक पै्रस नोट में कहीं। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के प्रति अभद्रता का उपयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को तुरन्त प्रभाव से पार्टी की सदस्यता से निष्कासित करना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का दायित्व बनता है। पूर्व में रहे वरिष्ठ मंत्री की उपस्थिति में ऐसे नारे लगना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की सत्ता की भूख को दर्शाता है।

हिमाचल की राजनीतिक इतिहास में आज तक ऐसी घिनौनी हरकत किसी सियासी पार्टी में नहीं की। राजनीति में हार जीत एक हिस्सा है। प्रदेश की जनता ने माननीय सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल में सरकार बनाने का प्रचण्ड जनादेश दिया है।

संवाददाताः विनय महाजन

 

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।